फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाकू की नोक पर घर मालिक को धमकी, पानी का मोटर ले उड़े चोर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना मेन रोड पर मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। यहां रहने वाले पप्पू गौतम के घर में चोर चारदीवारी फांदकर घुस आए। उन्होंने पहले गेट का ताला तोड़ा और फिर औजारों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना मेन रोड पर मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। यहां रहने वाले पप्पू गौतम के घर में चोर चारदीवारी फांदकर घुस आए। उन्होंने पहले गेट का ताला तोड़ा और फिर औजारों की मदद से कमरे की खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आवाज सुनकर घर मालिक की नींद खुल गई। जब उन्होंने चोरों को देखा तो बदमाशों ने बाहर से ही बटन चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डराने-धमकाने के बाद चोर घर के आंगन से पानी का मोटर उठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थानेदार को पूरे मामले की जानकारी दी और क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। सिंह ने आरोप लगाया कि मानगो इलाका अब डेली लॉटरी और ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का गढ़ बन चुका है। उनका कहना है कि पुलिस की जानकारी या इजाजत के बिना इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं। घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram