फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में शीतलहर का ‘टॉर्चर’; 12वीं तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में कड़ाके की ठंड और जानलेवा शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले के कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में कड़ाके की ठंड और जानलेवा शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले के कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। प्रशासन का यह कदम बच्चों को गंभीर ठंड और कोहरे के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए उठाया गया है।

सरकारी और निजी स्कूलों पर समान आदेश; उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल सरकारी स्कूलों के लिए नहीं है। जिले के सभी निजी (Private), अल्पसंख्यक और सहायता प्राप्त स्कूलों को भी 31 दिसंबर तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रखने होंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके प्रबंधन के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बर्फीली हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई कनकनी; बच्चों की सेहत सर्वोपरि

पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह के समय घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण स्कूली बच्चों को घर से निकलने में भारी कठिनाई हो रही थी। अभिभावकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी बच्चों में बढ़ते सर्दी-जुकाम और बुखार के मामलों को लेकर चिंता जताई थी। इसी स्थिति को देखते हुए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से यह ‘एहतियाती ब्रेक’ दिया है।

अभिभावकों के लिए सलाह: बच्चों को ठंड से बचाएं

प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों के साथ-साथ अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है। छुट्टी के दौरान बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, गुनगुना पानी पिलाने और सुबह-शाम अनावश्यक रूप से घर से बाहर न ले जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है, जिसे देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इस खबर को भी पढ़ें : शुष्क मौसम और तेज ठंडी हवाओं का सितम; गुमला में पारा 2.8 डिग्री, 12 जिलों में अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram