फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर तालाब संकट, मछलियों की मौत से उठे गंभीर सवाल

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को बेल्डीह तालाब का दौरा कर उसकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में तालाब में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के बाद उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को बेल्डीह तालाब का दौरा कर उसकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में तालाब में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के बाद उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कई सवाल उठाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि तालाब में बाहरी स्रोतों से पानी आ रहा है, जिसमें एक नाले का पानी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस पानी की गुणवत्ता क्या है, इसकी जानकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्पष्ट करनी चाहिए। उनके अनुसार, तालाब में तेजी से शैवाल और कुछ विशेष प्रकार की घास उग रही है, जो पानी में मौजूद ऑक्सीजन को सोख रही है और जलीय जीवन के लिए खतरा पैदा कर रही है।
सरयू राय ने तालाब की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण किनारों पर गंदगी और बदबू फैल रही है। लोगों द्वारा ब्रेड और अन्य खाद्य पदार्थ फेंकने से भी स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तालाब के आसपास कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं लगाए गए हैं, जिससे लोग अनजाने में नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन से अपील की कि तालाब की नियमित सफाई कराई जाए और यदि पानी डाला जाए तो वह स्वच्छ होना चाहिए। साथ ही, ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए फव्वारों को दिन में कम से कम दो बार चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तलछट में जमी गंदगी को हटाने को भी बेहद जरूरी बताया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस तर्क पर भी उन्होंने सवाल उठाया, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव को ऑक्सीजन की कमी का कारण बताया गया है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस आंकड़ों के ऐसा कहना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, तालाब से आ रही बदबू इस बात का संकेत है कि अंदर सड़न हो रही है, जो जलीय जीवन के लिए खतरनाक है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि तालाब में केवल मछलियां ही नहीं, बल्कि कई अन्य जलीय जीव भी रहते हैं, जिनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो तालाब की पारिस्थितिकी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram