फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाई की विधवा से अवैध संबंध का किया विरोध तो ‘थर्मोकोल कटर’ से कर दिया वार

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में एक युवक को अपने भाई की विधवा से अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। घटना सोमवार की रात की है जब बुधान मार्डी ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में एक युवक को अपने भाई की विधवा से अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। घटना सोमवार की रात की है जब बुधान मार्डी ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में विजय टोपनो नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय टोपनो राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती का निवासी है और मृतक भाई की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। जब बुधान ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रास्ते में रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया।

थर्मोकोल कटर से किया हमला

विवाद के दौरान विजय ने अपने पास रखे थर्मोकोल कटर से बुधान पर हमला किया, जिससे वह जबड़े के पास गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ बुधान किसी तरह थाने पहुंचा और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, घायल का इलाज जारी

बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं घायल बुधान मार्डी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना पारिवारिक और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के विवादों में हिंसा नहीं, बल्कि कानून का सहारा लेना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram