फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद

Jamshedpur: गोलमुरी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनमें चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर बाइक शामिल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने बताया कि हाल ही में गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस ने सभी बरामद गाड़ियों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram