फॉण्ट कनवर्टर NEW

नशे की खौफनाक लत ने ली जान! खुराक नहीं मिली तो युवक ने की आत्मह’त्या

Jamshedpur News: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित हरिजन बस्ती में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नशे की लत एक 21 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नशे की खुराक नहीं मिलने से मानसिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित हरिजन बस्ती में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नशे की लत एक 21 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नशे की खुराक नहीं मिलने से मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रेम मुखी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। प्रेम मुखी लंबे समय से नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि नशे की खुराक न मिलने के कारण वह लगातार बेचैन और मानसिक रूप से असंतुलित महसूस कर रहा था। इसी असहनीय मानसिक स्थिति में उसने कमरे के अंदर जाकर यह भयावह कदम उठाया और फांसी लगा ली।

पिता ने खोली बस्ती के ‘नशे’ की पोल: ब्राउन शुगर का बढ़ता चलन

काफी देर तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने घर जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। तुरंत ही घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में प्रेम को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए। लेकिन, वहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेटे के शव को देखकर परिवार में हाहाकार मच गया।

घटना के बाद मृतक के पिता प्रदीप मुखी ने बस्ती में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इलाके में ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों का चलन तेजी से बढ़ गया है, जिसकी चपेट में इलाके के कई युवा आ चुके हैं। प्रदीप मुखी ने कहा कि जब इन युवाओं को नशे की खुराक नहीं मिलती है, तो वे मानसिक रूप से असंतुलित हो जाते हैं, और पहले भी ऐसी हालत में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram