फॉण्ट कनवर्टर NEW

जयराम महतो बोले- थाने में सिर्फ हॉट टॉक हुआ, कार्रवाई से डर नहीं

जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने खिलाफ चल रहे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि थाने में बातचीत के दौरान सिर्फ ‘हॉट टॉक’ हुआ था। इसके अलावा कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर हॉट टॉक भी कार्रवाई के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/धनबाद: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने खिलाफ चल रहे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि थाने में बातचीत के दौरान सिर्फ ‘हॉट टॉक’ हुआ था। इसके अलावा कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर हॉट टॉक भी कार्रवाई के दायरे में आता है तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। उन्हें विधायकी जाने का भी डर नहीं है।

जयराम महतो ने कहा कि वह थाने में उस व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने के मामले में सवाल पूछने गए थे। उन्होंने पुलिस से सिर्फ इतना पूछा था कि उस व्यक्ति के साथ मारपीट क्यों की गई।

‘कार्रवाई करनी है तो करिए’

विधायक ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है तो की जाए। उन्होंने कहा कि थाने में केवल बहस हुई थी और इसके अलावा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में उनकी विधायकी चली जाती है तो उन्हें इसका डर नहीं है।

‘सिस्टम के खिलाफ बोलते हैं’

जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी के पास बड़ी संख्या में विधायक और सांसद नहीं हैं, फिर भी वह अपनी बात मजबूती से रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश करने वाले लोग हो सकते हैं, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वे “सिस्टम में रहकर सिस्टम के खिलाफ बोलते हैं।” उनका कहना है कि उन्होंने विधायक की भूमिका और काम करने की पुरानी परंपरा में बदलाव लाने की कोशिश की है।

व्यवस्था में लेन-देन पर उठाए सवाल

जयराम महतो ने आरोप लगाया कि अगर कोई व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाता है तो वह धीरे-धीरे उसी सिस्टम का हिस्सा बन जाता है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर, हाइवा और लॉरी से जुड़े कामों का जिक्र करते हुए लेन-देन को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि यह सामने आना चाहिए कि कौन कितना पैसा लेता है और इन वाहनों के पीछे कौन-कौन लोग हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह “दूध का दूध और पानी का पानी” होना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram