फॉण्ट कनवर्टर NEW

JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात को राज्य की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात को राज्य की स्कूली शिक्षा और परीक्षाओं की पारदर्शिता को और बेहतर बनाने के प्रयासों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जेएसी की कार्यप्रणाली एवं आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की भी जानकारी ली। डॉ. हांसदा ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे सुधारात्मक कदमों की रूपरेखा साझा करते हुए विद्यार्थियों के हित में और अधिक प्रभावी कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों के बीच हुई यह भेंट शिक्षा क्षेत्र में समन्वय एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram