Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | JAC 12th Result 2025: साइंस में धनबाद की अंकिता दत्ता और कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी हुई स्टेट टॉपर
Jharkhand

JAC 12th Result 2025: साइंस में धनबाद की अंकिता दत्ता और कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी हुई स्टेट टॉपर

झारखंड बोर्ड इंटर 2025: साइंस और कॉमर्स में छात्राओं ने मारी बाजी, साइंस टॉपर बनी धनबाद की अंकिता दत्ता, कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी रही हुई स्टेट टॉपर, जिलेवार प्रदर्शन में लातेहार टॉप पर
By Samsul HaqueMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल भी बेटियों का जलवा रहा। साइंस में धनबाद की अंकिता दत्ता और कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी राज्य की टॉपर बनी हैं। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने परिणाम जारी करते हुए सभी सफल परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

साइंस स्ट्रीम की टॉपर अंकिता दत्ता

धनबाद की रहने वाली अंकिता दत्ता ने साइंस स्ट्रीम में 95.4% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया। वह राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, गोविंदपुर की छात्रा हैं। उनके पिता प्रलय कुमार दत्ता एक इलेक्ट्रिशियन हैं और माता गृहिणी। साधारण परिवार से आने वाली अंकिता की मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

अंकिता ने बताया कि उन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा था, लेकिन स्टेट टॉपर बनने की उम्मीद नहीं थी। वे फिलहाल जेईई की तैयारी में लगी हैं और बी.टेक करना चाहती हैं। 10वीं में भी अंकिता ने 91.4% अंक प्राप्त किए थे। पढ़ाई को लेकर उनका जुनून शुरू से ही गहरा रहा है। उनके परिवार में दो छोटी बहनें भी हैं जो स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रेशमी कुमारी

कॉमर्स स्ट्रीम में राज्य की टॉपर रहीं रेशमी कुमारी ने 95.2% अंक प्राप्त किए। वह चाईबासा के संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता राजेश प्रसाद कपड़े की दुकान चलाते हैं और माता रीना प्रसाद गृहिणी हैं। रेशमी ने 10वीं में 85.16% अंक हासिल किए थे।

रेशमी ने बताया कि वे भविष्य में बीबीए करना चाहती हैं और अच्छे कॉलेज की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि करियर को लेकर वे ग्रेजुएशन के दौरान ही कोई निर्णय लेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। रेशमी की एक बहन बीसीए कर रही है जबकि छोटा भाई 10वीं में पढ़ाई कर रहा है।

टॉपर्स की सूची (साइंस स्ट्रीम)

  • अंकिता दत्ता – 477/500 – राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, गोविंदपुर
  • अंकित कुमार साह – 476/500 – नोआमुंडी इंटर कॉलेज
  • किशोर कुमार – 474/500 – प्लस टू हाई स्कूल, बरकागांव
  • जगन्नाथ सिंह चौधरी – 474/500 – वी के मजदूर इंटर कॉलेज, चास
  • हिमांशु कुमार – 474/500 – बिशनुगढ़ इंटर कॉलेज

टॉपर्स की सूची (कॉमर्स स्ट्रीम)

  • रेशमी कुमारी – 476/500 – संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा
  • हसन शेख – 475/500 – प्लस टू हाई स्कूल, मिहिजाम
  • पीयूष शॉ – 474/500 – प्लस टू हाई स्कूल, मिहिजाम

जिलेवार प्रदर्शन (साइंस स्ट्रीम) साइंस में लातेहार (88.02%) टॉप पर रहा। इसके बाद कोडरमा (86.97%), पलामू (85.79%), हजारीबाग (84.79%), गिरिडीह (82.74%) रहे। रांची (76.08%) और बोकारो (77.65%) जैसे बड़े जिले अपेक्षाकृत पीछे रहे।

जिलेवार प्रदर्शन (कॉमर्स स्ट्रीम) कॉमर्स में लातेहार ने 100% परिणाम देकर सबको पीछे छोड़ दिया। इसके बाद लोहरदगा (98.69%), सिमडेगा (98.04%), जामताड़ा (97.72%), पाकुड़ (96.29%) ने शानदार प्रदर्शन किया।

टॉपर्स में छात्राओं की बड़ी हिस्सेदारी साइंस के टॉप 10 में 16 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 10 छात्राएं थीं। वहीं, कॉमर्स के टॉप 10 में 31 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 18 छात्राएं थीं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता की ओर अग्रसर हैं।

उत्तीर्ण प्रतिशत में हुआ सुधार साल 2024 की तुलना में 2025 में दोनों संकायों में पास प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साइंस में 90.60% से बढ़कर 91.92% और कॉमर्स में 72.70% से बढ़कर 79.26% हो गया है। इससे शिक्षा विभाग, शिक्षक और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Commerce State Topper 2025 Commerce Topper Reshmi Kumari Education Minister Ramdas Soren Result Inter District Wise Result Jharkhand JAC 12th Exam Report JAC 12th Result 2025 JAC 12वीं परीक्षा रिपोर्ट JAC 12वीं रिजल्ट 2025 JAC Inter Exam Result JAC Topper List 2025 JAC इंटर परीक्षा परिणाम JAC टॉपर सूची 2025 jac.jharkhand.gov.in Result jac.jharkhand.gov.in रिजल्ट jacresults.com Result Link jacresults.com रिजल्ट लिंक Jharkhand 12th Topper Girls Jharkhand Board Inter Result Jharkhand Board Science Topper Jharkhand Inter Topper 2025 Science Topper Ankita Dutta इंटर जिलेवार रिजल्ट झारखंड कॉमर्स टॉपर रेशमी कुमारी कॉमर्स स्टेट टॉपर 2025 झारखंड 12वीं टॉपर छात्राएं झारखंड इंटर टॉपर 2025 झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट झारखंड बोर्ड साइंस टॉपर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन साइंस टॉपर अंकिता दत्ता
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.