Khunti News: चाईबासा के रास्ते खूंटी पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय नेताओं और पार्टी समर्थकों की भीड़ ने मंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
अड़की और मुरहू उपकेंद्रों की समस्या उठी
मौके पर कांग्रेस नेता सयूम अंसारी ने मंत्री को पीएससी स्वास्थ्य उपकेंद्र अड़की और पीएसी स्वास्थ्य उपकेंद्र मुरहू की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हैं और स्थानीय जनता इलाज के अभाव में परेशान है। मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द समस्या सुलझाने का निर्देश दिया।
मंत्री बोले — स्वास्थ्य जनता का अधिकार
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जल्द ही दोनों उपकेंद्रों में जनहित के काम शुरू होंगे।” इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और कहा कि कांग्रेस सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
कई नेता रहे मौजूद
इस स्वागत समारोह में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, मजदूर यूनियन अध्यक्ष सयूम अंसारी, वरिष्ठ नेता किशन प्रसाद, पौलुस पूर्ति, जिला प्रवक्ता नरेश तिर्की, डेविड हमसोए, रॉयल टोप्पो और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।



