फॉण्ट कनवर्टर NEW

जहरीली दवा खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मामले की जांच शुरू

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, छात्रा ने घर में रखी किसी पुरानी बीमारी की करीब 15 गोलियां एक साथ खा ली थीं। कुछ ही देर बाद उसे घबराहट, बेचैनी और उल्टी होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया कि होश में रहने के दौरान छात्रा ने परिजनों को बताया कि दवा खाने के बाद उसने उसका रैपर घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। परिजनों ने रात में ही रैपर खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके चलते फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने किस दवा का सेवन किया था।

जानकारी के अनुसार, छात्रा रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी और इसी वर्ष उसने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। घटना के कारणों को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस या परिवार की ओर से किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

सदर अस्पताल गुमला में छात्रा का इलाज जारी है और चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram