फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, विजेता खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Ranchi: द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन सोमवार को रांची के अरगोड़ा विवाह भवन में किया गया। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन सोमवार को रांची के अरगोड़ा विवाह भवन में किया गया। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन फेडरेशन के प्रेसिडेंट नवीन प्रसाद साहू, सेक्रेटरी विनीत कुमार यादव तथा झारखंड डांस स्पोर्ट के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में खेल भावना, अनुशासन और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य पर विशेष जोर दिया गया।

गोल्ड और सिल्वर विजेता खेलेंगे नेशनल चैंपियनशिप

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी 29 अगस्त 2026 को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

चैंपियनशिप के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को अरगोड़ा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाश साहू, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रांची महानगर मुनेश्वर साहू, डॉ. अमरीश कुमार तथा डॉ. निशा सिंह ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल संचालन में ऑफिशियल के रूप में दिलीप लोहरा, प्रकाश रविदास, अंजली कुमारी, देवानंद सेठ, जय गोविंद सिंह, बादल कुमार यादव, प्रिया भोगता, प्रिया टोप्पो, निशा कुमारी, सुनीता महतो और संजीता लकड़ा की सक्रिय उपस्थिति रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram