Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील की ओर से 30 नवंबर को आयोजित हाफ मैराथन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले इंस्पेक्टर और साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का शहर के चर्चित रनिंग ग्रुप जमशेदपुर रनजीनियर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाया और फूलों की माला पहनाकर सम्मान दिया। स्वागत करने वालों में दीपक कुमार, अरूपा नंद महतो, इम्तियाज अली, प्रभाकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरूंजय कुमार और अभिषेक पांडेय शामिल थे।
फिटनेस के प्रति मिश्रा की लगन बनी मिसाल
ग्रुप के सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि इंस्पेक्टर मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी प्रेरणा हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका अनुशासन और ऊर्जा मैराथन में दिखता है। मिश्रा ने 21.097 किलोमीटर की दौड़ केवल 2 घंटे 4 मिनट में पूरी कर सबको चौंका दिया। इससे पहले भी वे मुंबई मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
अहमदाबाद मैराथन में अरूपा की उपलब्धि पर सम्मान
इसी मौके पर ग्रुप के धावक अरूपानंद महतो को भी सम्मानित किया गया। हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित फुल मैराथन में उन्होंने 42 किलोमीटर की दौड़ 3 घंटे 29 मिनट 42 सेकंड में पूरी कर टॉप-10 में जगह बनाई थी। इंस्पेक्टर मिश्रा ने खुद उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।



