फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Ranchi : आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाली 4th SAAF Senior Athletic Championship, 2025 की तैयारियों और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाली 4th SAAF Senior Athletic Championship, 2025 की तैयारियों और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAAF) के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के प्रसिद्ध खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। इससे न केवल क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

बैठक में उपायुक्त ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास और परिवहन, मीडिया कवरेज तथा आपातकालीन प्रोटोकॉल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के बीच पूर्ण समन्वय स्थापित हो और किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रांची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा और खेल उत्साह को बढ़ावा देगा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों से अपील की कि वे प्रतियोगिता को भव्य और सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची डॉ. सुदेश कुमार, SAAF पदाधिकारी और जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र सिंह सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह आयोजन झारखंड और रांची जिले के लिए गौरव का विषय है, जो खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram