फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगरपालिका चुनाव-2026: तैयारियों का निरीक्षण

Chaibasa news: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए चिन्हित मतदान दल रवानगी स्थल टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर तथा

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए चिन्हित मतदान दल रवानगी स्थल टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर तथा स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र के रूप में चिन्हित महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के.के. मुंडू, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चाईबासा जीतराय मुर्मू, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी सबिता टोप्पो, सभी निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड पार्षद)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने टाटा कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर में दोनों नगर परिषद क्षेत्रों के लिए की जा रही अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था, मतदान दलों के आवागमन के लिए वाहनों की क्रमवार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा महिला कॉलेज परिसर में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। यहां रिसीविंग टेबल पर मतदान कर्मियों के पहुंचने की व्यवस्था, मतगणना के दिन कर्मियों एवं चुनावी अभिकर्ताओं के आवागमन की सुविधा, मतगणना कक्ष में टेबल की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram