फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय सरना समिति की पहल, रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Ranchi : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर केंद्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार, 3 जनवरी 2026 को किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में हुआ, जहां खिलाड़ियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर केंद्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार, 3 जनवरी 2026 को किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में हुआ, जहां खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथियों खुंटी विधायक राम सूर्य सिंह मुंडा, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, कांके विधायक सुरेश बैठा तथा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और मैच का शुभारंभ कर किया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी सुमित सिंह, शंकर दुबे, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव, आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और लकड़ा ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें लकड़ा ब्रदर्स ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मूटरु ब्रदर्स संग्रामपुर और सतियारी टोली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सतियारी टोली विजयी रही। दोनों विजेता टीमों के बीच हुए मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए सतियारी टोली ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आयोजकों ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को मरंग ब्रो बनाम एएस ब्रदर्स मांडर तथा बांध गाड़ी एफसी बनाम एनएच-33 एफसी के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram