Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच : रांची में 30 नवंबर को बड़े पैमाने पर यातायात बदलाव, जानें पूरा रूट प्लान
#Trending

भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच : रांची में 30 नवंबर को बड़े पैमाने पर यातायात बदलाव, जानें पूरा रूट प्लान

भारी वाहनों पर रोक, कई मार्ग बंद, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
By Muzaffar HussainNovember 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : 30 नवंबर 2025 को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक क्रिकेट मुकाबले के लिए JSCA स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। मैच को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते रांची ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। यह निर्देश 30 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेंगे, ताकि शहर में जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि मैच वाले दिन सुबह से रात तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा शहर में पहले से लागू नो-एंट्री नियम पूर्ववत रहेंगे। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित रूटों की ओर न जाएं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शालीमार चौक से लेकर JSCA स्टेडियम नार्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं—जैसे एम्बुलेंस और चिकित्सा सेवा वाहन—को ही इस रूट से जाने की अनुमति होगी।

इसके अतिरिक्त सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मैकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, ILEX कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, HEC गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे–बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश मैच समाप्त होने तक प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक विभाग ने यह भी साफ किया है कि परिस्थितियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी थोड़े समय के लिए बंद या डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान ट्रैफिक के रियल टाइम अपडेट्स पर ध्यान दें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। सैम्बो कैंप मोड़ और धुर्वा बस स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों को सखुआ मैदान और महाराणा प्रताप सिंह मैदान में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। वहीं शहीद मैदान, नया सराय रिंग रोड और CISF कैंप से आने वाले दर्शक अपने वाहनों को हैलीपेड मैदान में खड़ा कर सकेंगे।

VIP और VVIP वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। VIP पासयुक्त वाहनों को शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए स्टेडियम के नार्थ गेट के बगल में स्थित विशेष VIP प्रवेश मार्ग से जाने की अनुमति होगी। वे नार्थ गेट और नए हाई कोर्ट गेट नंबर-02 के पास निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा कर सकेंगे।

यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोग बिना किसी परेशानी के क्रिकेट मैच का आनंद ले सकें।

यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्गों की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Traffic Plan

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.