फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी सीएचसी में कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन, कुपोषित बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

आकांक्षी प्रखंड डुमरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र स्वास्थ्य विभाग और द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा और क्षेत्र में कुपोषण से जूझ रहे

अपनी भाषा में पढ़ें

आकांक्षी प्रखंड डुमरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र स्वास्थ्य विभाग और द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा और क्षेत्र में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।उद्घाटन समारोह में समस्त अधिकारी गण और द हंस फाउंडेशन के राज्य अधिकारी मौजूद थे। द हंस फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता और प्रोजेक्ट मैनेजर स्वामी विवेकानंद ने बताया कि इस केंद्र में 0 से 5 वर्ष के अति गंभीर कुपोषित बच्चों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर उपचार किया जाएगा। डिस्चार्ज के बाद भी सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और एएनएम के माध्यम से समुदाय स्तर पर बच्चों का फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा।एमटीसी में भर्ती होने वाली माताओं को प्रतिदिन 300 रुपये का भत्ता और आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बच्चों के विशेष आहार को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त पोषणयुक्त पौष्टिक भोजन भी प्रदान किया जाएगा।उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु खोले गए इस केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने एमटीसी के अंतर्गत आने वाले प्लेइंग एरिया की भी प्रशंसा की और कहा कि यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव रखने में सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ धनुर्जय सुमराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा, आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, सीडीएस कृष्ण मोहन मिश्रा, प्रभाकर भारती सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram