फॉण्ट कनवर्टर NEW

पालकोट में हथियार के बल पर माही ज्वेलर्स के संचालक से 30 लाख तक के सोने-चांदी के आभूषण लूटे, विरोध करने पर अपराधियों ने की हवाई फायरिंग

गुमला जिले के पालकोट मुख्य बाजार में मंगलवार शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। हथियारबंद तीन अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक से पिस्तौल के बल पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला जिले के पालकोट मुख्य बाजार में मंगलवार शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। हथियारबंद तीन अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक से पिस्तौल के बल पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी (पिता – विष्णु सोनी) मंगलवार शाम करीब 7 बजे अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर पालकोट बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान भीमो कंसारी के घर के समीप पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर मनीष सोनी को डराया और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये के बीच है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मनीष सोनी ने विरोध करने का प्रयास किया तो अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पालकोट बस स्टैंड के रास्ते गुमला की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस संभावित भागने के मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी माही ज्वेलर्स की दुकान में लूट की घटना हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस बड़ी वारदात ने पालकोट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यवसायियों में भी घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram