फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके व पिठोरिया में प्रशासनिक टीम ने किया पंडालों का निरीक्षण, समितियों को दिए निर्देश

Ranchi : दुर्गा पूजा की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को कांके और पिठोरिया क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में एसडीएम उत्कर्ष कुमार, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी अमर कुमार पांडेय,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : दुर्गा पूजा की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को कांके और पिठोरिया क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में एसडीएम उत्कर्ष कुमार, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, कांके सीओ अमित भगत, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक, पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार और उपप्रमुख अजय बैठा शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें स्पष्ट रूप से हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने समितियों से सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया गया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पंडाल समितियों ने भी प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram