फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

जमशेदपुर में पुलिसकर्मी बनकर महिला से 7.5 लाख की सोने की चूड़ी ठगी

साकची थाना क्षेत्र में दो युवकों ने खुद को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब 7.5 लाख रुपये की सोने की चूड़ी ठग ली। घटना 26 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे रामलीला मैदान के पास की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में दो युवकों ने खुद को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब 7.5 लाख रुपये की सोने की चूड़ी ठग ली। घटना 26 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे रामलीला मैदान के पास की है।

पीड़िता मैत्रेयी मजूमदार के अनुसार, वह हनुमान मंदिर और बाजार की ओर जा रही थीं। रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर कहा कि पीछे कोई उन्हें बुला रहा है। वहां पहुंचने पर दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में बढ़ रही छिनतई की घटनाओं का हवाला देकर सोने की चूड़ी उतारकर बैग में रखने की सलाह दी।

महिला ने उनकी बात पर भरोसा करते हुए करीब 50 ग्राम की सोने की चूड़ी उतार दी। आरोपियों ने चूड़ी को कागज में लपेटने का दिखावा किया और असली चूड़ी की जगह नकली चूड़ी बैग में रख दी। घर पहुंचने पर महिला को ठगी का पता चला।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपी करीब 5 फीट 10 इंच लंबे, गोरे और क्लीन शेव थे। घटना के समय उन्होंने सफेद शर्ट, ब्राउन पैंट और ग्रे कैप पहन रखी थी। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram