फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्वास्थ्य-शिक्षा का मुद्दा उठा, राज्यपाल से सांसद की अहम मुलाकात

Chatra News: लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। भेंट के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chatra News: लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। भेंट के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी राज्यपाल को दी। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। कई प्रखंडों में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी है, जिससे आम जनता को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था में भी शिक्षकों की कमी और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया गया।
इसके साथ ही सांसद ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram