फॉण्ट कनवर्टर NEW

शांतिपूर्ण जयंती आयोजन के बाद अलकुशा में स्मारक समिति की अहम बैठक

Bokaro News: शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अलकुशा में समिति के अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक का उद्देश्य हाल ही में आयोजित शहीद निर्मल महतो जयंती कार्यक्रम की समीक्षा करना था. बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अलकुशा में समिति के अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक का उद्देश्य हाल ही में आयोजित शहीद निर्मल महतो जयंती कार्यक्रम की समीक्षा करना था.

बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जयंती समारोह की सफलता और उसके शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की. वक्ताओं ने कहा कि सभी सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जो समिति के लिए गर्व का विषय है.

अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं. उन्होंने भविष्य में भी शहीद निर्मल महतो के विचारों और संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई और शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

कार्यक्रम में मुखिया रोहित रजक, सचिव इस्लाम अंसारी, सह सचिव जगन्नाथ महतो, भागीरथ महतो, लखिंदर महतो, लालमोहन महतो, विकास चन्द्र महतो, निर्मल महतो,पटल महतो, मनोज महतो, साधन महतो, झंडु महतो, बहादुर महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram