Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोडरमा में छात्राओं को बाल विवाह और कानून पर दी गई अहम जानकारी
Jharkhand

कोडरमा में छात्राओं को बाल विवाह और कानून पर दी गई अहम जानकारी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में परियोजना बालिका उच्च विदयालय, कोडरमा में बाल विवाह की रोक थाम पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल के भविष्य है तथा उन्हें अवसर मिलने पर कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी प्रतिभा को उभारना चाहिए l उन्होंने वहां उपस्थित सभी बच्चो को बाल विवाह नहीं करने की नसीहत देते हुए बच्चो से यह अपील की कि सभी को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने का संकल्प लेना चाहिए तथा उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए l

उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि सभी बच्चों को क़ानूनी रूप से जागरूक होकर अपने आस-पास के लोगों को अपराधिक घटनाओं से दूर रहें, ताकि अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सके l उन्होंने बच्चों को मन लगा कर पढ़ने एवं वेज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए देश की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की नसीहत दी l उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना घटित होती है तो जहाँ एक ओर दोषी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा सजा दी जाती है, वहीँ दूसरी ओर पीड़ित व्यक्ति को सरकार द्वारा मुआवजा दिए जाने का प्रावधान पीड़ित मुआवजा अधिनियम के तहत किया गया है l

इसके अलावा पोक्सो के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया l एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध है और कानून में इसके लिए कठोर दंड के प्रावधान है l उन्होंने कहा कि बाल विवाह में शामिल सभी लोग समान रूप से दंड के भागीदार होगे इसके अलावा छुआछूत, दहेज़ प्रताड़ना सहित अन्य कई कानूनों के बारे में काफी विस्तार से प्रकाश डाला l एल ए डी सी एस की अधिवकता किरण कुमारी ने बाल विवाह बाल श्रम, पोक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से बताया l

विद्यालय की कक्षा दसवी की छात्रा दिव्या कुमारी ने कहा कि मैंने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की मदद से अपने आस पास के क्षेत्र में दर्जनों बाल विवाह को रुकवाया एवं दर्जनों बच्चो को बाल श्रम से मुक्त कराया l उन्होंने सभी छात्राओं से अपील किया कि इस प्रकार का साहसिक कदम उठाते हुए बाल विवाह, बाल श्रम आदि सामाजिक कुरीतियों को रोकने का प्रयास करे ताकि हमारा समाज ऐसे सामाजिक कुरीतियों से मुक्त हो सके l कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन परियोजना बालिका उच्च विदयालय के प्राचार्य ओमप्रकाश सिन्हा के द्वारा किया गया l मौके पर न्यायालयकर्मी संतोष कुमार पीएलवी मोनिका कुमारी, पाण्डेय शेखर प्रसाद सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद थी l

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.