फॉण्ट कनवर्टर NEW

खबर का असर: कड़ाके की ठंड पर आखिरकार प्रशासन सक्रिय — चैनपुर में शुरू हुई अलाव व्यवस्था, मुखिया शोभा देवी भी रहीं मौजूद

चैनपुर/गुमला: कई दिनों से लगातार बढ़ती ठंड और ग्रामीणों की परेशानी को लेकर उठ रही आवाज़ों का असर अब दिखने लगा है। चैनपुर प्रखंड में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से आज मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की सार्वजनिक व्यवस्था शुरू की गई। इस राहत अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर/गुमला: कई दिनों से लगातार बढ़ती ठंड और ग्रामीणों की परेशानी को लेकर उठ रही आवाज़ों का असर अब दिखने लगा है। चैनपुर प्रखंड में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से आज मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की सार्वजनिक व्यवस्था शुरू की गई। इस राहत अभियान में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, वार्ड सदस्य रश्मि भारती टोप्पो, मुखिया शोभा देवी तथा वन विभाग की संयुक्त  भूमिका रही। वन विभाग द्वारा लकड़ी उपलब्ध कराई गई, जिसका वितरण चैनपुर मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर किया गया। लकड़ी मिलते ही लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाना शुरू किया, जिससे ठंड से कांपते दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया शोभा देवी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने कहा कि ठंड से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत पहुँचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर वे पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करें।जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा,
“क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जनता को ठंड से बचाना हमारी प्राथमिकता है। वन विभाग के सहयोग से अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है और जरूरत पड़ने पर इसे अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा।” ग्रामीणों ने राहत व्यवस्था शुरू होने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्रशासन कंबल वितरण और अन्य आवश्यक सहायता भी सुनिश्चित करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram