फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में केसीसी कैंप का असर, 106 आवेदन और 20 किसानों को तुरंत ऋण

Lohardaga News: किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) कैंप में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शुक्रवार को आयोजित इस कैंप में विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) कैंप में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शुक्रवार को आयोजित इस कैंप में विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन जमा किए। कैंप में प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा प्रखंड से 28, कुडू प्रखंड से 47, सेन्हा प्रखंड से 21 तथा कैरो प्रखंड से 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 106 केसीसी आवेदन कैंप के माध्यम से प्राप्त किए गए। बैंकों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुडू प्रखंड से 8 आवेदनों को स्वीकृति दी गई, जिनके अंतर्गत किसानों को 4.50 लाख रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई। वहीं सेन्हा प्रखंड से 12 आवेदनों को मंजूरी देते हुए 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इस तरह कुल 12 लाख रुपये का ऋण किसानों को उपलब्ध कराया गया।

कैंप के पश्चात जिले कृषि पदाधिकारी सह आत्मा निदेशक श्रीमती कालेन खलखो ने बताया कि शेष आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है और आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने के बाद उन्हें भी शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आगे आएं और सही दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। किसानों ने कैंप की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें बैंक और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram