फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिरुलडीह में अवैध बालू लदा हाईवा जब्त, चालक फरार

खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाईवा जब्त किया है। हाईवा का नंबर JH 05 CP 1505 बताया गया है। वाहन में करीब 700 CFT अवैध बालू लदा था।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाईवा जब्त किया है। हाईवा का नंबर JH 05 CP 1505 बताया गया है। वाहन में करीब 700 CFT अवैध बालू लदा था।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध हाईवा को आते देखा। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक हाईवा छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

हाईवा से 700 CFT अवैध बालू बरामद

पुलिस ने हाईवा की जांच की तो उसमें करीब 700 CFT बालू मिला। बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या चालान नहीं मिलने पर पुलिस ने हाईवा और बालू को जब्त कर लिया। वाहन को तिरुलडीह थाना परिसर में रखा गया है।

खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में खनन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फरार चालक और अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

थाना प्रभारी कौशल ने कहा कि अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram