फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैर महिलाओं से संबंध बना मौत का कारण! पत्नी ने हथौड़े से किया कत्ल

Jharkhand News: झारखंड के आदित्यपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान का

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के आदित्यपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान का है। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पत्नी पूजा कुमारी (29 वर्ष) को पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच फिर बहस हुई और पूजा कुमारी ने आवेश में आकर रात को सोते समय राजेश के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूजा तीन बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गई थी।

मृतक के बड़े भाई उमेश महथा की शिकायत पर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन, सुषमा कुजूर, सुधांशु कुमार, सुरेश राम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पूछताछ में आरोपी पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपने पति के अन्य महिलाओं से संबंधों को लेकर मानसिक रूप से टूट चुकी थी। रोज के झगड़ों और बेइज्जती से तंग आकर उसने यह कठोर कदम उठाया। पूजा ने यह भी बताया कि उसने कई बार पति को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।

पूरे मोहल्ले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग एक तरफ पति के गलत आचरण की निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हत्या जैसी जघन्य घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
तीनों बच्चों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष लाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है। आरोपी पूजा कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram