फॉण्ट कनवर्टर NEW

महुवरी गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, 60 लाख का स्प्रिट और शराब जब्त, दो तस्करों गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के रैकेट का पर्दाफाश किया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक चली इस कार्रवाई में बिहार सीमा से सटे महुवरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के रैकेट का पर्दाफाश किया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक चली इस कार्रवाई में बिहार सीमा से सटे महुवरी गांव में एक अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने यहां से 22 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। साथ ही 15 लाख रुपये की नकली अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई है।

पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान महुवरी के मकान मालिक धीरज सिंह और बिहार के समस्तीपुर जिले के राजा कुमार पांडेय के रूप में हुई है। साथ ही बिहार के कुटुम्बा थाना के संतोष कुमार का भी इस मामले में हाथ होने की जानकारी मिली है।

इस शराब फैक्ट्री का संचालन एक नवनिर्मित मकान में हो रहा था, जो धीरज सिंह का बताया गया है। पुलिस टीम ने 550 गैलन स्प्रिट, जो हाइवा में भरी हुई थी, बरामद की। इसके अलावा, दो पिकअप गाड़ियों में लदी नकली अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां भी जब्त की गईं। जब्त की गई शराब में आरएस, आईबी और रम जैसे ब्रांड शामिल हैं।

पुलिस अब इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इस अवैध शराब रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नकली शराब कहां-कहां सप्लाई की जाती थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram