फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सारंडा में सड़क किनारे मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने टाली बड़ी साजिश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब छोटानागरा थाना अंतर्गत मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा के पास सड़क किनारे आईईडी होने की सूचना मिली। आशंका जताई गई कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब छोटानागरा थाना अंतर्गत मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा के पास सड़क किनारे आईईडी होने की सूचना मिली। आशंका जताई गई कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक लगाया है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और एहतियातन सुबह करीब साढ़े नौ बजे से मार्ग के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु बरामद हुई, जिसे आईईडी के रूप में चिन्हित किया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग ढाई घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा, जिससे वाहनों की कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

इस घटना की पुष्टि अमित रेनू ने की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram