Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»प्यार के लिए पति की बलि: चतरा अपहरण कांड में पत्नी-प्रेमी का खौफनाक षड्यंत्र बेनकाब
Jharkhand

प्यार के लिए पति की बलि: चतरा अपहरण कांड में पत्नी-प्रेमी का खौफनाक षड्यंत्र बेनकाब

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra News ; चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के आसनाडाहा गाँव में हुए एक सनसनीखेज अपहरण काण्ड ने अब हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए अपहृत युवक संजू भारती का शव बरामद कर लिया है। इस जघन्य अपराध के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का खौफनाक षड्यंत्र सामने आया है। दरअसल, संजू भारती के भाई संजय भारती ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर अपनी भाभी रीता देवी पर ही षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया था। संजय भारती ने पुलिस को बताया था कि रीता भारती का अवैध संबंध बोड़ा मोड़ गांव निवासी अरविंद भारती से है। उनका आरोप था कि रीता ने अपने प्रेमी अरविंद के साथ मिलकर प्यार में बाधक बन रहे संजू को रास्ते से हटाने के लिए इस कुकृत्य को अंजाम दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने हंटरगंज थाना कांड संख्या 197/25 (दिनांक 22/11/25, धारा-140 (1) बी०एन०एस०) के तहत गहन अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने सर्वप्रथम मृतक की पत्नी और मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रीता कुमारी (पति संजू भारती, सा०-हीरिंग असनाडाहा) को दिनांक 26.11.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। गिरफ्तारी के बाद रीता कुमारी लगातार पुलिस को दिग्भ्रमित करती रही और शव को चकला कनौदी जंगल में छिपाने की बात बताती रही। पुलिस ने अपहृत के शव की बरामदगी के लिए सी०आई०डी० से ट्रेकर डॉग को भी बुलाकर कई दिनों तक सघन खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।पुलिस टीम लगातार फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में, टीम ने अप्राथमिकी अभियुक्त रिशु कुमार (पिता बबलू भारती, ग्राम डाटम गढ़ पर) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। रिशु कुमार की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में एक बड़ा मोड़ साबित हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आखिरकार अपहृत संजू भारती का शव संघरी घाटी, चतरा से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।

अपहरण और हत्या के इस काण्ड में उपयोग किए गए सामानों की बरामदगी भी की गई है:

कांड में उपयोग किया गया स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AY-6135),एक वीवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल,एक रीयलमी कम्पनी का रीता देवी का मोबाईल गिरफ्तार अभियुक्त रीता कुमारी और रिशु कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

षड्यंत्र का खाका और मुख्य आरोपी फरार

पुलिस खुलासे के अनुसार, मृतक की पत्नी रीता कुमारी और उसका प्रेमी अरविंद भारती ही इस पूरी घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी हैं। दोनों ने मिलकर संजू भारती को रास्ते से हटाने का खाका तैयार किया था, जिसमें रिशु कुमार और अन्य लोग भी शामिल थे।।पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार, इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों, विशेष रूप से मुख्य प्रेमी अरविंद भारती की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है। चतरा पुलिस का यह खुलासा दर्शाता है कि पारिवारिक रिश्तों में अवैध संबंध किस तरह से एक भयावह आपराधिक घटना को जन्म दे सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.