फॉण्ट कनवर्टर NEW

पति लापता, पत्नी ने थाने में लगाया गुहार; पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की

Lohardaga News : सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा पीपर टोली निवासी राजेन्द्र उराँव के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी अमृता उराँव ने अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए सेन्हा थाना में लिखित अर्जी दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News : सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा पीपर टोली निवासी राजेन्द्र उराँव के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी अमृता उराँव ने अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए सेन्हा थाना में लिखित अर्जी दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरिया उराँव के पुत्र राजेन्द्र उराँव बीते शनिवार सुबह 4:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों में व्यापक खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
पत्नी अमृता उराँव ने बताया कि 23 नवंबर को शाम करीब 4 बजे 9229537729 नंबर से फोन आया था, जिसमें थोड़ी देर बात करने के बाद राजेन्द्र ने कहा अच्छे से रहना, हम कमाने जा रहे हैं और फिर फोन कट गया। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। अमृता उराँव ने यह भी बताया कि इससे पहले टोटो निवासी सुकुरमुनी उराँव (फोन नंबर 7482017472) से भी राजेन्द्र की नियमित बातचीत होती थी, जिसके आधार पर परिजन कई जगह खोजबीन कर चुके हैं, परंतु अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले पर थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि लापता होने की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को राजेन्द्र उराँव के संबंध में कोई भी सूचना मिले, तो तुरंत सेन्हा थाना को अवगत कराएं। राजेन्द्र के परिजन उनकी सकुशल बरामदगी को लेकर बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram