फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध संबंध के विरोध पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मौके से पिस्टल बरामद

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तरन्नुम उर्फ रानी की उसके ही पति साहेब अंसारी ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब वे घर की ओर दौड़े, तो साहेब को बदहवास हालत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तरन्नुम उर्फ रानी की उसके ही पति साहेब अंसारी ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब वे घर की ओर दौड़े, तो साहेब को बदहवास हालत में वहां से भागते देखा। घर के अंदर का दृश्य भयावह था।  रानी का शव जमीन पर पड़ा था और कमरे में खून फैला हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच को भटकाने के लिए आरोपी ने वारदात को एक हादसे का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन घटनास्थल पर मिली पिस्टल और एफएसएल (FSL) की टीम की जांच ने उसकी साजिश की पोल खोल दी।

पुलिस के अनुसार, साहेब अंसारी का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रानी अक्सर इस ‘अवैध संबंध’ का विरोध करती थी, जिसे लेकर घर में आए दिन कलह होती थी। शनिवार को भी इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि साहेब ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी के सिर में गोली दाग दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram