फॉण्ट कनवर्टर NEW

पतियों की हत्या में पत्नियों का हाथ, साइकोलॉजिस्ट ने खोला राज

India News: देश के अलग-अलग राज्यों में हैरान करने वाली घटानएं सामने आ रही हैं, जिसमें पत्नियां अपने पतियों की हत्या करवा रही हैं या फिर खुद ही हत्या कर रही हैं। चाहे वे मामला मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या को हो या फिर

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: देश के अलग-अलग राज्यों में हैरान करने वाली घटानएं सामने आ रही हैं, जिसमें पत्नियां अपने पतियों की हत्या करवा रही हैं या फिर खुद ही हत्या कर रही हैं। चाहे वे मामला मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या को हो या फिर हाल में ही इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का। यूपी से भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या करवा दी। तो आखिर ऐसे मामलों में पत्नियों की साइकोलॉजी क्या है? इसके बारे में मेरठ की सीनियर साइकोलॉजिस्ट ने बताया।

यह बीमारी इंसान में बायलॉजिकल, साइकोलॉजिकल और सोशल रुप में होती है

साइकोलॉजी कहती है कि जो बीमारियां होती हैं मानसिक वाली, वह तीन लेवल पर जस्टिफाई की जाती है, जिसमें एक बायलॉजिकल, एक साइकोलॉजिकल होती है और एक सोशल होती है। बायोलॉजिकल में कहीं ना कहीं उसके अंदर उस तरह के जीन्स होंगे, जो इंपल्सिव प्रवृति के रहे होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साइकोलॉजिकल इश्यू यह होता है कि जब वह छोटे से बड़े हो रहे होंगे की टेंपरामेंट कुछ इश्यू डेवलेप होंगे, जैसे कि चिड़चिड़ापन, जल्दी से गुस्सा आना, छोटी बातों पर क्रोध आना। इस तरह का टेंपरामेंट डेवलेप होता है जो कि पर्सनिलिटी में डेवलप हो जाता है। तीसरा सोशल यानी कि वातावरण जो हम एन्वायरमेंट से लेते हैं. जैसी हमारी संगत होती है उसी तरह का व्यवहार हमारा हो जाता है। ये मुख्य कारण है, जो कि किसी भी मानसिक विकृति को जन्म देते हैं।

बता दें कुछ महीनों पहले मेरठ में सौरभ राजपूत की क्षत-विक्षत लाश नीले रंग के ड्रम में मिली थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी निर्ममता से हत्या की थी। मुस्कान ने शव के कई टुकड़े कर दिए थे। वहीं हाल ही में इंदौर से हनीमन पर गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram