फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंदनकियारी में सैकड़ों सहिया को सिकल सेल एनीमिया पर मिला विशेष प्रशिक्षण

Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार चंदनकियारी में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम पर सहिया एवं सहिया साथीओ को दिया गया प्रशिक्षण। इस अवसर पर ट्रेनर के रूप में मुख्य रूप से नेशनल ट्रेनर सह स्टेट ट्रेनर टीम (STT) शर्मिष्ठा सरकार एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार चंदनकियारी में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम पर सहिया एवं सहिया साथीओ को दिया गया प्रशिक्षण। इस अवसर पर ट्रेनर के रूप में मुख्य रूप से नेशनल ट्रेनर सह स्टेट ट्रेनर टीम (STT) शर्मिष्ठा सरकार एवं प्रखंड प्रशिक्षक दल ( बीटीटी) कुमुद महतो ने प्रशिक्षण दिया। बीटीटी बापीलाल पाण्डेय भी उपस्थित थे,नेशनल ट्रेनर टीम (STT) शर्मिष्ठा सरकार ने मुख्य रूप से (1) सिकल सेल बीमारी के विषय में सामान्य जानकारी (2) सिकल सेल बीमारी का निदान (3) सिकल सेल बीमारी कैसे होती है,(4) सिकल सेल बीमारी के लक्षण (5) उपचार (6) हाइड्रकासूरिया (7) सिकल सेल मरीजों के माता – पिता बनना (8) सिकल सेल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?(9) क्या सिकल सेल बीमारी जड़ से हटाई जा सकती हैं?(10) सिकल सेल बीमारी की समाज में रोकथाम, व अन्य जानकारी आदि विषय पर ट्रेनिंग दिया गया तथा इसके अलावा सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम में सहिया की भूमिका पर दी गई जानकारी इस प्रकार हैं —– सामुदायिक जागरूकता, घर घर सूची तैयार करना ( Line Listing), स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित, ANC में सहायता, डे – केयर सेंटर से जोड़ना, ट्रैकिंग और रिपोर्टिंग, सामाजिक सहभागिता एवं समर्थन, निरंतर देख भाल सुनिश्चित करना आदि विषय पर दिया गया प्रशिक्षण। मौके पर सहिया साथी जोशना महतो, गीता देवी, शिवानी महतो, नियति राय, आशा मुंडा, आशा देवी, सीमा देवी, अनिता देवी सहिया बेबी बागती, रिंकी देवी, नुनीबाला देवी, पुर्णिमा देवी, सबिता देवी, ललिता देवी, सुलोचना देवी के अलावा सैकड़ों सहिया ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram