फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बोकारो के The Charcoal Junction में भारी गंदगी का खुलासा, निगम की बड़ी कार्रवाई

Bokaro news:- चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद फूड ऑफिसर द्वारा अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वैभव होटल के समीप स्थित “दा चारकोल” रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। जांच में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro news:- चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद फूड ऑफिसर द्वारा अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वैभव होटल के समीप स्थित “दा चारकोल” रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई।

जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। रसोईघर में पुराना सना हुआ आटा रखा हुआ मिला तथा चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी। पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि आम लोग रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन का सेवन करते हैं और ऐसी लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

नगर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने तथा भविष्य में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रकार की गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित निरीक्षण की मांग की है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram