Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भारत को आंख दिखाने वाले के करीब कैसे पहुंच गए पुतिन
#Trending

भारत को आंख दिखाने वाले के करीब कैसे पहुंच गए पुतिन

By Samsul HaqueAugust 19, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi : रुस पिछले करीब दो सालों से यूक्रेन से युद्ध लड रहा है, लेकिन उसे सफलता मिलने की बजाय अपनी खुद की जमीन बचाना अब भारी महसूस हो रहा है। इसके चलते ही रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत विरोधी और धमकाने वाले देश अजरबैजान की ओर रुख किया है। नाटो के मामले में अजरबैजान भी रुस का बहुत साथ नहीं दे पाएगा। यूक्रेन की सेना रुस के अंदर कुर्स्क तक झंडा पहराने पहुंच गई है, इससे अमेरिका भी गदगद है।

गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ रुस ने पिछले दो साल से जंग छेड़ रखी है। बावजूद इसके कि रूस को कोई सफलता हाथ लगती उल्टा इस वक्त सबसे मुश्किल स्थिति में रुस दिख रहा है। यूक्रेन की सेना रूस के अंदर कुर्स्क तक घुस चुकी है। यही वजह है कि अब यूक्रेन पर चढ़ाई करके दोनेस्क और लुहांस्क पर आसान कब्जा करने का सपना दखने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान का रुख किया है। अब यूक्रेन की सेना के आक्रमण के लिए राष्ट्रपति पुतिन नाटो को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उसे तगड़ा जवाब देने का दावा भी कर रहे हैं।

इसी कोशिश के चलते वो नए देशों को भी अपनी मुहिम में साथ लाने की कोशिश में जुटे हुए नजर आते हैं। इस आड़े वक्त में रुस अब भारत को धमकाने और डराने वाले अजरबैजान के पास चला गया है। रुस की मीडिया रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अजरबैजान की राजधानी बाकू गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन का अजरबैजान दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह देश रूस और तुर्की का खास तो है ही, लेकिन साथ ही पश्चिमी देशों में बड़ी मात्रा में एनर्जी सप्लाई करने के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में रुस के राष्ट्रपति अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात कर पश्चिमी देशों की एनर्जी सप्लाई रोकने के लिए तैयार कर सकते हैं।

क्रेमलिन के बयान की बात करें तो इसमें कहा गया है कि रूस और अज़रबैजान के बीच सामरिक साझेदारी और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ ही साथ मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए बातचीत का एजेंडा तय किया गया है। इसलिए इस यात्रा के दौरान अनेक समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इसके बाद ही दोनों देशों के राष्ट्रपति एक संयुक्त बयान भी जारी कर एकजुटता का सबूत दे सकते हैं। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि अजरबैजान ने अर्मेनिया मामले में भारत को चेतावनी देते हुए लगभग धमकाने का काम किया था, ऐसे में रुस का उसके करीब जाना अनेक मायने में अहम हो गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : पीएम मोदी से मिले लॉकहीड मार्टिन सीईओ, जानिए क्या हुई बात

इस खबर को भी पढ़ें : मोदी फैंन निकले चांसलर नेहमर….सेल्फी पोस्ट कर लिखा..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.