फॉण्ट कनवर्टर NEW

भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार

Public Adda : राजधानी दिल्ली में भयानक गर्मी से भयावह खबरें सामने आई है। गुजरे एक रोज में 142 डेड बॉडी का दाह संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। माहामारी कोरोना के बाद मौत का यह आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगम बोध घाट

अपनी भाषा में पढ़ें

Public Adda : राजधानी दिल्ली में भयानक गर्मी से भयावह खबरें सामने आई है। गुजरे एक रोज में 142 डेड बॉडी का दाह संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। माहामारी कोरोना के बाद मौत का यह आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगम बोध घाट पर बीती रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुये।

दिल्ली का गर्मी से बहुत बुरा हाल है। आसमान से मानो आग बरस रही है। खबर है कि 1 जून से लेकर अबतक करीब 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि सबके सब हीटवेव के शिकार होकर चल बसे। दिल्ली-NCR में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया, वहीं धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग का दावा है कि इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है। 14 जून को 43, 15 को 53, 16 जून 70, 17 जून 54, 18 जून 97 एवं 19 जून को 142 (रात 12 बजे तक) का दाह संस्कार किया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : मक्का में भीषण गर्मी का प्रकोप, भारत के 90 हज यात्रियों की मौ’त

इस खबर को भी पढ़ें : बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी खामोशी… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : यहां चोरों को मिलती है सैलरी, टारगेट पूरा नहीं करने पर कटता वेतन

इस खबर को भी पढ़ें : झुलस कर बे’मौत म’र गये भारत के 42 लोग… जानें कहां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram