फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में भैया-बहनों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी

Lohardaga news: मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में वंदना सभा में हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 एवं तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रांत स्तरीय आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की बहन आशा प्रशंसा टोप्पो ने प्रांत स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में वंदना सभा में हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 एवं तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में  प्रांत स्तरीय आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की बहन आशा प्रशंसा टोप्पो ने प्रांत स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त की , जबकि कक्षा 11वीं की बहन शुभांगी गोरई को सांत्वना पुरस्कार मिला।
साथ ही हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर कला संकाय में अनुराधा कुमारी ने प्रथम, अमित उराँव ने द्वितीय एवं सुचिता कुजूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं विज्ञान संकाय में अन्नू कुजूर ने प्रथम, हेमा उराँव ने द्वितीय तथा सुस्मिता उराँव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य बिपिन कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि भागीदारी से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है और इससे प्रतिभा व कौशल का विकास होता है।  कार्यक्रम  में नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, रोहित कुमार, शिखा राय,रितेश कुमार पाठक,आरती भगत, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram