फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रात में एमजीएम अस्पताल से चोरी की कोशिश, होम गार्ड ने दबोचा चोर

Jamshedpur news: एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसी यूनिट और ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े कीमती कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सतर्क जवानों की तत्परता

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news: एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसी यूनिट और ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े कीमती कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सतर्क जवानों की तत्परता से अस्पताल परिसर में हो रही बड़ी चोरी की वारदात समय रहते टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अस्पताल परिसर में लगे एसी और ऑक्सीजन लाइन से जुड़े कॉपर और मर्करी वायर को निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवानों की नजर पड़ी। जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उससे पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक पूर्व में उलीडीह थाना क्षेत्र में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके पीछे किसी संगठित चोरी गिरोह का हाथ तो नहीं है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram