फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो आजाद नगर में होली विवाद, दो गुटों में मारपीट से कई घायल

Bokaro news : आजाद नगर स्थित चमररिया खटाल में होली की शाम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। इधर, रात

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news : आजाद नगर स्थित चमररिया खटाल में होली की शाम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। इधर, रात में चार राउंड फायरिंग होने की भी सूचना पुलिस को मिली है पर थाना प्रभारी के अनुसार उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

वाहन क्षतिग्रस्त किये जाने की भी बात कही जा रही है।थाना प्रभारी आजाद खान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान फायरिंग के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पत्र दिया गया है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब एक युवक पर दूसरे पक्ष के लड़के को जबरन शराब पिलाने की कोशिश करने का आरोप लगा। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। DSP हेडक्वार्टर घटनास्थल का मुयाना किया है। इलाके में एहतियातन पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram