फॉण्ट कनवर्टर NEW

हॉकी में भारत का जलवा, पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 19-0 की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अपनी भाषा में पढ़ें

मोकी (चीन): महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 19-0 की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच के पहले मिनट से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले और दूसरे क्वार्टर में 5-5 गोल किए। तीसरे क्वार्टर में 3 और आखिरी क्वार्टर में 6 गोल दागे।

भारत की ओर से पूजा मलिक ने शानदार हैट्रिक लगाई। सानिका माने, मधु सिदार, रोशनी आइंद और सुप्रिया ने भी 2-2 गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। भारतीय टीम को मुकाबले में 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला।

झारखंड की खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम

भारत की इस बड़ी जीत में झारखंड की खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका रही। रोशनी आइंद ने दो गोल किए, जबकि बिनिमा धान ने एक गोल दागा। टीम में झारखंड की पार्वती टोपनो भी शामिल हैं।

हॉकी झारखंड ने दी बधाई

भारत की शानदार जीत पर हॉकी झारखंड ने पूरी टीम को बधाई दी। संगठन ने 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए जीत की उम्मीद जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram