फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में रफ्तार का कहर, हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक गंभीर

चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरकोला घाटी मोड़ पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राजगुरु निवासी महेंद्र गंझू (30), राजेश गंझू (18) और जानकी गंझू

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरकोला घाटी मोड़ पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राजगुरु निवासी महेंद्र गंझू (30), राजेश गंझू (18) और जानकी गंझू (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब यूरिया खाद खरीदकर दांतर बाजार से लौट रहे इन युवकों को पत्थर लदे हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में महेंद्र गंझू का पैर हाइवा के टायर के नीचे बुरी तरह दब गया और उनकी स्थिति चिंताजनक है। ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं की मदद से घायलों को निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांतर ले जाया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महेंद्र गंझू को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने हाइवा को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram