फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

Saraikela: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के कोलाबिरा के पास एक और दर्दनाक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रापचा निवासी फुलसरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के कोलाबिरा के पास एक और दर्दनाक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रापचा निवासी फुलसरी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाथीटांड़ निवासी शंभू चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read more: ओवरटेक की होड़ में मौत: सरायकेला में ट्रकों ने बाइक सवार को कुचला

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शंभू चरण महतो अपनी परिचित फुलसरी महतो के साथ बाइक से कदमा से दुगनी की ओर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान कोलाबिरा के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि फुलसरी महतो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शंभू चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और दुगनी क्षेत्र में वाहन को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। साथ ही मृतका के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि जिले में भारी वाहनों की तेज गति लगातार जानलेवा साबित हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर आदित्यपुर, कांड्रा और सरायकेला थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले कोलाबिरा के मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में भी एक महिला सड़क दुर्घटना की शिकार हुई थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram