Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारी पर उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक संपन्न
#Trending

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारी पर उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक संपन्न

By Muzaffar HussainDecember 4, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित झारखंड विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के चतुर्थ सत्र (शीतकालीन सत्र) को सफल और सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर आज झारखंड विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए और विधायी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभिन्न दलों के विधायक दल के नेता एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और प्रभावी बनाने पर अपने सुझाव दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शीतकालीन सत्र नीतिगत और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का अवसर है, इसलिए सभी दलों से सहयोग अपेक्षित है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी इस दौरान कहा कि सरकार रचनात्मक व सकारात्मक राजनीति के साथ सदन में सार्थक बहस के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनता से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, समय प्रबंधन, प्रश्नकाल, शून्यकाल एवं विधायी कार्यों से संबंधित तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी दलों ने सत्र को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

चैनपुर-जारी मुख्य मार्ग पर गजराज की एंट्री से थमी वाहनों की रफ्तार

July 9, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पिता ने राष्ट्रपति से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

July 9, 2026

RECENT ADDA.

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

चैनपुर-जारी मुख्य मार्ग पर गजराज की एंट्री से थमी वाहनों की रफ्तार

July 9, 2026

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

July 9, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पिता ने राष्ट्रपति से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

July 9, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.