Ranchi News: गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई बच्ची के मामले में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की पहचान और उनकी जिम्मेदारी तय करने के लिए वन मैन कमेटी बनाई गई है।
सरकार के अनुसार, आईजी प्रोविजन मयूर पटेल की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी ने अपनी जांच पूरी करने के लिए गृह विभाग से 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की है। साथ ही सरकार से मामले की जांच और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।




