फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

40 साल की जद्दोजहद के बाद मिला शहीद को सम्मान, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर राजधानी में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति के तत्वाधान में और अध्यक्ष मुन्ना के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर राजधानी में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति के तत्वाधान में और अध्यक्ष मुन्ना के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्यमंत्री ने सांसद कोष से कराए गए स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया और शहीद को नमन किया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना भाई ने भावुक होते हुए कहा कि “40 सालों बाद यह गौरवपूर्ण क्षण आया है जब शहीद अब्दुल हमीद को उनके नाम पर बनी स्मारक स्थल पर बंदूक और टोपी स्थापित कर सच्चा सम्मान दिया जा रहा है।”

इस दौरान मंच पर मौजूद राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि “ईश्वर ने मुझे यह सौभाग्य दिया है कि मैं शहीद को सम्मान देने का हिस्सा बन सकी।”

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से 23 इन्फेंट्री डिवीजन के ब्रिगेडियर राजकुमार, करनल हेमचंद्र, करनल ज्योत्सना, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी प्रवीण कुमार सहित कई सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों मुन्ना, अख्तर हुसैन, इरफान इकबाल, मोहम्मद साबिर, शहाबुद्दीन, आफताब आलम, यासमीन लाल, सलाहुद्दीन संजू, नजिमा रजा और अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान को याद किया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दिया कि राष्ट्र के लिए बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram