फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने किया दातून-पानी और भोजन अर्पित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता रूपी सोरेन की याद में पारंपरिक रस्में निभाईं। पैतृक आवास पर आयोजित इस पारिवारिक संस्कार के दौरान उन्होंने स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार दातून-पानी और भोजन अर्पित किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता रूपी सोरेन की याद में पारंपरिक रस्में निभाईं। पैतृक आवास पर आयोजित इस पारिवारिक संस्कार के दौरान उन्होंने स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार दातून-पानी और भोजन अर्पित किया।

स्थानीय परंपरा के मुताबिक, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह रस्म सुबह और शाम को की जाती है। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस परंपरा का पालन करते हुए अपनी माता को श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और धूप-दीप दिखाकर श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस रस्म में शामिल हुए। पूरे परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दिवंगत रूपी सोरेन को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram