फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

हेमन्त सोरेन ने नेमरा में ग्रामीणों संग शिबू सोरेन के दस कर्म दिवस की चर्चा की 

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक आवास नेमरा में गांव के लोगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठानों को लेकर चर्चा की। गांव वासियों ने मुख्यमंत्री के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक आवास नेमरा में गांव के लोगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठानों को लेकर चर्चा की।

गांव वासियों ने मुख्यमंत्री के साथ तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म से जुड़ी स्थानीय परंपराओं और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीतियों को सही तरीके से निभाने के लिए अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ग्रामीणों ने मौके पर शिबू सोरेन के संघर्षों, अनुभवों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गुरूजी की स्मृति में आयोजित होने वाले सभी अनुष्ठान पारंपरिक तरीके से पूरे सम्मान के साथ संपन्न किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram