फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में रात के समय जोरदार ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी

राजधानी रांची के कोकर चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के कोकर चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास के कई मकानों और दुकानों की खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के समय सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही थी। तेज आवाज सुनकर लोग डर गए और सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

धमाका किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर सिलेंडर, ट्रांसफार्मर या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को एहतियात के तौर पर सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की सही वजह सामने आएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram